आफताब फारुकी
प्रयागराज। प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी किया की मौत पटाखे से झुलसकर हो गई। किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं। दिवाली की रात को उनका परिवार प्रयागराज में था।
रिपोर्ट के मुताबिक कपड़ों में आग लगा देखकर किया शोर मचाने लगी, लेकिन घरवालों ने सोचा कि शायद बच्चे आपस में खेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया और न हीं कोई उसे देखने गया। काफी देर बाद जब कोई छत पर गया तो बच्ची को काफी झुलसी हुई हालत में पाया। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक वो काफी झुलस चुकी थी।
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…
आदिल अहमद डेस्क: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्टी ऑफ़िस…