शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. जनपद के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी में पूजा हेतु उपयोग हुवे दिया और अगरबत्ती 50 लाख के नुकसान का सबब बन गया. देर शाम साढ़े सात बजे अगरबत्ती व दीया से सब्जी की थोक दुकान में आग लग गई। आग ने 12 थोक दुकानों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास भगदड़ मच गई। नगर पंचायत के पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों के मुताबिक करीब 50 लाख का आलू, प्याज, लहसुन सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य व चौकी इंजार्च वंश बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही देर में नगर पंचायत की पानी भरे चार टैंकों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा। इस अगलगी की घटना में थोक दुकानदार विनोद सोनकर, काजू सोनकर, अभिमन्यू सोनकर, भईयालाल सोनकर, रामू सोनकर, छोटे लाल, महंगू सोनकर, अच्छे लाल सोनकर सहित अन्य प्रभावित हुए। पीड़ितों ने बताया कि आग की घटना से करीब 50 लाख रुपये की क्षति हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…