आदिल अहमद
कासगंज| जनपद के सोरों ब्लॉक के शेरवानी इंटर कॉलेज में अंतराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के मौके पर शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि शक्ति संवाद का लक्ष्य है कि बच्चों एवं किशोरों में होने वाले मानसिक और वर्तमान के बारे में उनमें स्वयं उनके माता-पिता एवं परिवार और समुदाय के अधिकारों के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया जाए और जागरूकता बढ़ाई जाए।
जिला संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान ने बताया कि मातृ शक्ति डरे नहीं, अपने अधिकारों को पहचाने। डरने की जरूरत नहीं है। आपके परिवार के अलावा कोई और व्यक्ति टच करता है और आपको पसंद नहीं है तो उसको जवाब दें। अपने माता पिता या दोस्तों को बताएं। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है उनपर कॉल करें।
किशोरी न्याय बोर्ड के डा.लायक अली खान ने बताया कि 10 से 19 वर्ष के किशोर व किशोरी जिसमें छोटी और बड़ी उम्र के लड़के, लड़कियां और विवाहित लड़कों और लड़कियों दोनों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल बच्चों व किशोर-किशोरी के मानसिक स्वास्थ्य को बाधित कर सकता है। ऐसे मे किशोर एवं युवाओं को भविष्य को लेकर अनिश्चिता में बढ़ोतरी हुई है, जिससे मानसिक अवसाद पैदा होते हंै। जिसमें बच्चे आत्महत्या तक कर लेते है तो मानसिक तनाव न करें।
कर्यक्रम के दौरान वहां मौजूद कनिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार और मनोज कुमार, प्रिंसिपल मशकूर हसन, आरएस विरले, बीके मौर्या, कुंदन सिंह, मोनू यादव, अंजलि सोलंकी कुमकुम, माहेश्वरी, सुनील तोमर, प्रमोद कुमार यादव, दिनकर सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, रामवरन यादव आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…