रवि पाल
मथुरा। योगीराज भगवान श्री कृष्ण, कान्हा की नगरी को मानों जैसे किसी की नज़र लग गई हो। जनपद में अपराधों की बाढ सी आ गई है। शनिवार को दो साधुओं की मौत के बाद रविवार की सुबह भी मनहूस साबित हुई। थाना मांट क्षेत्र में रविवार की सुबह गाँव पिपरौली के युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नजदीक पड़ा मिला। युवती के गले पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी देहात ने बताया कि 19 वर्षीय पंकज पुत्र चंद्रपाल तथा 18 वर्षीय युवती की मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, गांव में युवक-युवती के शव मिलने के बाद तरह-तरह चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग ऑनर किलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक-युवती एक ही बिरादरी के थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतकों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी देहात श्रीशचंद्र ने मीडिया से बात करते हुवे कहा कि “ज्योति पुत्री इंद्रपाल पुजारी का भी शव मिला है। हैंगिग है प्रथम दृष्टया लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। साडी के कुछ टुकडे बरादम हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी किन कारणों से घटना कारित हुई। ऑनर किलिंग या दूसरी किसी वजह पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।”
क्या ज़माने को खटकी मोहब्बत ?
मथुरा। जनपद के थाना मांट क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव मिलने पर सनसनी फैल गयी। मोहब्बत में नाकाम होने पर एक और प्रेमी युगल के प्राणों की आहुति चढ़ गई। इस घटना पर शायर अकील नोमानी का शेर सज़ा ये है कि नींदें छीन ली दोनों की आँखों से, खता ये है कि हम दोनों ने मिलकर ख़्वाब देखा था” चरितार्थ होता है। अमन और मोहब्बत के इस देश मे आखिर तब तक यूँही प्यार करने वालों की हत्याएँ का सिलसिला जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…