फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। गुरुवार को गौरीफंटा क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में एक नेपाली व्यक्ति का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि नेपाली व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद उसका शव भारतीय सीमा के जंगल में फेंक दिया गया था। अभी एक माह पूर्व दुधवा जंगल में एक नेपाली वृद्ध महिला का शव भी पाया गया था। सूचना पर गौरीफंटा पुलिस एसएसबी व नेपाली प्रशासन के कर्मचारी भी मौके पर जा पहुंचे थे।
जांच में नेपाली पुलिस को पता चला कि शिवलाल राणा अपने घर से बुधवार को निकले थे जिनकी डेड बॉडी पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है की गोली मारकर हत्या कहना अभी गलत है। मामले की जांच की जा रही है नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि हाल में भी भारत नेपाल सीमा पर भारतीय सीमा के जंगल में एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ था जिसके बाद दो नेपाली आर्मी के इस्पेक्टर की भी हत्या बॉर्डर किनारे कर दी गई थी। जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर के एसआई अमर बहादुर थापा ने बताया कि भारत और नेपाल दोनों देशों की पुलिस इस मामले पर जांच कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…