Categories: Crime

वाराणसी – फिर गूंजी अपराध की आवाज़, लालपुर में दिनदहाड़े हत्या

ए जावेद

वाराणसी। शहर बनारस में अपराध का सिलसिला कम होने का नाम ही ले रहा है। लगतार शहर में अपराध का सिलसिला जारी है। अभी तक किसी बड़े अपराध का ख़िलास भी नही हो पाया है। अपराध का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज कैंट थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर स्थित मस्जिद के पास एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम रही है।

घटना के सम्बन्ध मेंं मिल रही जानकारी के अनुसार लालपुर मस्जिद के पास रहने वाले शाहिद इकबाल नामक व्यक्ति की पड़ोस में ही रहने वाले जुगनू ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर शाहिद को गोली मारी गई है।

गोली लगने के कारण शाहिद जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts