संजय ठाकुर
आजमगढ़. यूपी टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल आजमगढ़ के ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के आर्थिक स्रोत पर पुलिस व प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर कुंटू सिंह की लगभग एक करोड़ (99,39,600 रुपये) की संपत्ति कुर्क की गई। एसडीएम सगड़ी को इसका प्रशासक नियुक्त किया गया। कुर्क की कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही। डीएम ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश एक पखवारे पहले ही दिया था। अमर उजाला ने इसका खुलासा भी किया था।
डीएम के निर्देश पर कुंटू सिंह के अलावा उसकी पत्नी, भाभी, दो भतीजों के नाम खर्रा रास्तीपुर में 21 बीघा जमीन मंगलवार को कुर्क की गई। इसमें कुंटू सिंह के नाम पर .753 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 16,56,600 रुपये, पत्नी वंदना सिंह के नाम 1.506 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 33,13,200 रुपये, भाभी किरन सिंह के नाम 1.757 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 38,65,400 रुपये, भतीजे अभिषेक सिंह के नाम .251 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 5,52,200 रुपये व दूसरे भतीजे कुलदीप के नाम .251 हेक्टेयर अनुमानित कीमत 5,52,200 रुपये शामिल है। कुर्क की गई 21 बीघा जमीन का कुल मूल्य 99,39,600 रुपये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…