तारिक खान
प्रयागराज. दस्तगीर विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन आज दिनांक 21/11/2020 को गुलाब बाड़ी प्रयागराज में मुख्य अतिथि श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा किया गया। दस्तगीर शब्द का अर्थ होता है हाथ मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाला या मददगार।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय और जनपद न्यायालय के कई विद्वान अधिवक्तागण और कई सामाजिक कार्यकर्ता इस मुहिम का हिस्सा होने के लिए शपथबद्ध हैं। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश मे कानून के शासन की स्थापना की पूर्ति तब तक नहीं होगी जब तक कि सस्ता और निःशुल्क न्याय समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक ना पहुँचे। इस पुनीत कार्य मे कानून से जुड़े लोगों को सकारात्मक सोच और प्रयास दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज और आर्थिक न्याय को सर्व सुलभ कराने में और समानता की संवैधानिक सांज को गति देने का यह अभीष्ट प्रयास है।
हाशमी अलखैर संस्था ने संविधान के प्रस्तावना की भावना और मूल अधिकारों व कर्तव्यों को लागू करने में एक महती भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री रामेश्वर प्रसाद शुक्ल अपर शासकीय अधिवक्ता, श्री नागेंद्र श्रीवास्तव अपर शासकीय अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय, एडवोकेट अजय सिंह, एडवोकेट विनायक मित्तल, कमलाशंकर पांडेय जिला न्यायालय अधिवक्ता, नाज़िया नफीस, इरफान राशिद, इमरान राशिद, अब्बास हुसैन और अन्य गड़मान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात संस्था के संरक्षक हाजी इंतेखाब अहमद ने सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…