तारिक़ खान
प्रयागराज। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। एसपी ट्रैफिक और सीओ ट्रैफिक ने अपनी टीम के साथ प्रतीकात्मक रूप से यमराज और उनके दूतों को साथ लिया। सुभाष चौराहे पर सभी के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू की। यमराज और उनके दूतों ने दौड़-दौड़कर बिना हेलमेट लगाए लोगों को पकड़ा। उनका चालान कटवाया। साथ ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया।
हेलमेट लगाना कितना जरूरी है, इसे बारीकी से समझाया गया। कहा कि अगर कुछ हो जाएगा तो उनके परिवार का क्या होगा। इसके अलावा जो महिलाएं बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर निकली थीं, उनको भी रोककर उनका चालान काटा गया। उन्हें निश्शुल्क हेलमेट भी वितरित हुआ। यातायात विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक रूप से यमराज और उनके दूतों को टीम में शामिल किया गया था।
लगातार लोगों को किया जा रहा जागरूक
शहर के सभी चौराहों पर यातायात और पुलिस विभाग ने लाउडस्पीकर लगवा रखा है। यहां कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। फिजिकल डिस्टेंङ्क्षसग, मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के साथ ही बार-बार हाथों को धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अब ड्रोन से पकड़े जा रहे हैं मास्क न लगाने वाले
बिना मास्क लगाए घरों से निकलने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस तो जगह-जगह चेकिंग कर ही रही है। इसके अलावा अब ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को कर्नलगंज, सिविल लाइंस और चौक में ड्रोन से बिना मास्क वालों को चिह्नित किया गया। इस दौरान करीब 90 लोगों का चालान काटा गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर 1250 लोगों का चालान काटा गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…