तारिक खान
प्रयागराज. नैनी कोतवाली के चकरघुनाथ मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम इंस्पेक्टर के बेटे को उसकी सगी बहन ने ही गोली मार दी। बदमाशों के द्वारा गोली मारकर भाग जाने का हल्ला मचाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। काफी देर तक छानबीन के बाद पता चला कि कोई बदमाश घर में नहीं घुसा था, बल्कि घर के अंदर ही किसी ने घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
लड़की ने बताया था कि बदमाश गोली मारने के बाद जेवर भी लूटकर ले गए हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि किसी बदमाश ने नहीं बल्कि लड़की ने ही अपने सगे भाई अमरेंद्र को गोली मारी है। खोजबीन के दौरान घर में ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हो गई। जिन जेवरों के लूटे जाने की बात की जा रही थी वह भी घर के अंदर मिल गए। महिला पुलिस ने आरोपी लड़की शैलजा को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…