आफताब फारुकी
डेस्क. पेन्सिलवानिया और जॉर्जिया में निर्णायक बढ़त के बाद जो बाइडन चुनावी नतीजों और रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप से काफी आगे निकल गए हैं। इन दो राज्यों में जीत के बाद अमेरिकन राष्ट्रपति बनने हेतु आवश्यक 270 मत की संख्या को जो ने पार कर लिया है।वही दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने अपने झूठे दावो को बरक़रार रखा हुआ है और उन्होंने जीत का दावा करते हुवे मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की बात कही है।
ट्रंप पाले की बात करे तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हार मानने से इनकार कर रहे हैं। ट्रंप बार बार बस एक बात कह रहे है कि डेमोक्रेट्स बेईमानी कर रहे है। हम मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाएंगे। वही अमेरिकन सुप्रीम कोर्ट इस मामले में शांति अख्तियार किये है और लगता है कि वह प्रकरण में हस्तक्षेप नही करना चाहती है। ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनावी हार मानने को तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने चुनाव चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपना नया दांव खेला है और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
जो बाइडन के चुनाव अभियान के प्रवक्ता एंड्र्यू बेट्स ने कहा, “जैसा कि हमने 19 जुलाई को कहा था, अमेरिकी जनता इस चुनाव का फैसला करेगी। और संयुक्त राज्य सरकार अतिचारियों को व्हाइट हाउस से बाहर निकालने में पूरी तरह सक्षम है।” बता दें कि जुलाई में फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने हार के बाद सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तातंतरण से इनकार कर दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…