तारिक आज़मी
वाराणसी। महिला सुरक्षा के लिए पुरे प्रदेश में अभियान चला कर महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूक सरकार कर रही है। वही दूसरी तरफ देशव्यापी अभियान के तहत अश्लीलता परोसने वाले साईट से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सरकार सख्त हो चुकी है। मगर लगता है ये सभी नियम कोतवाली पुलिस पर लागू नही होते है। वहा तो सामाजिक सुरक्षा के ताने बाने को बनाने और मजबूती प्रदान करने के लिए बने डीवी ग्रुप में ही अश्लीलता परोसने वाला वीडियो आ रहा है। इसमें सबसे अचंभित करने वाली बात ये है कि अश्लील मैसेज भेजने वाला व्यक्ति खुद को पोस्ट वार्डन बता रहा है।
सबसे अचंभित करने वाली बात ये रही कि उस समूह के संचालक ने उस व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नही किया बल्कि उसने खुद ही कुछ आपत्तियों के बाद ग्रुप से लेफ्ट मार लिया और एक अन्य नंबर से वौइस् मैसेज भेज कर अपनी गलती पर शर्मिंदा होने के बजाये उलटे सफाई पेश करते हुवे कहा कि उनके पोते ने ये सन्देश भेज दिया है। अब सवाल ये उठता है कि एक पांच साल का बच्चा ऐसा सन्देश कैसे भेज सकता है। चलिए मान भी लेते है बच्चे ने भेज दिया तो क्या मान्यवर ऐसा अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रखते है जिसको वह अपने परिवार के किसी सदस्य जिसकी वह इज्ज़त करते हो दिखा न सके। मान्यवर पोस्ट वार्डन के उस वौइस् मैसेज को सुनकर साफ़ समझ आ रहा था कि एक लिखी हुई स्क्रिप्ट वह पढ़ रहे है।
अब देखना होगा कि महिला सुरक्षा हेतु खुद को बड़ा जागरूक बताने वाली कोतवाली पुलिस ऐसे अश्लील मैसेज पर कोई कार्यवाही करती है अथवा कड़ी निंदा और सख्त हिदायत से काम चला लेती है। शायद कोतवाली डीवी ग्रुप की गरिमा तो इस सन्देश के बाद तार तार हो चुकी है। अब देखना होगा कि क्या इस गरिमा को बचाए रखने की कोई कवायद होती है अथवा नही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…