ईदुल अमीन
वाराणसी। सरकार ने गरीबो के पेट को पालने के लिए चंद मुठ्ठी अनाज की मुफ्त व्यवस्था कर डाली है। मगर गरीबो के गले से ये अनाज भी न उतरे इसकी व्यवस्था भी कोटेदारो ने अपने तरफ से कर रखा है। आपने हर तरह के दरोगा सुने होने, मगर हलक के दरोगा बने ये कोटेदार गरीबो के हक़ का अनाज भी खा जा रहे है। वह भी कोई चोरी छुपे नही बल्कि खुल्लम खुल्ला। साथ में ताव ये रहता है कि जाकर जहा शिकायत करना हो कर डालो। सबको पता है नीचे से ऊपर तक कि ये अनियमितता हो रही है। जो कर सकते हो करो। वरना शांत बैठो और देखते रहो।
ऐसा नही है कि सिर्फ एक दूकान पर ऐसा कुछ गोरखधंधा चल रहा है। लगभग जनपद की हर एक दूकान पर ऐसी लूट मची हुई है। हां ये ज़रूर है कि इस कोटेदार ने खुल्लम खुल्ला चैलेन्ज के साथ लूट चालु रखा है। बकिया ने दूसरा सिस्टम अपना रखा है। हर एक कार्ड पर एक किलो राशन कम से लेकर एक यूनिट राशन कम का फार्मूला चलता है। कई तो ऐसे है जिनका अंगूठा लगवाया जाता है और कहा जाता है कि उनका अंगूठा नहीं आ रहा है। इस बार राशन नही मिलेगा। फिर जब वो काफी मान मनौवल करता है तो उसको आधा राशन अहसान जताते हुवे दे दिया जाता है। उसको लगता है कि कोटेदार ने उसके ऊपर अहसान किया है। जबकि कोटेदार उसके हक का आधा राशन खा जाता है। अब देखना होगा कि ज़िम्मेदार अधिकारी कब जागते है। जागते भी है या फिर अपनी आराम तलबी के साथ इस लूट को नज़रअंदाज़ करते रहते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…