Categories: Crime

अवैध पटाखों के खिलाफ वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पानदरीबा चौकी इंचार्ज ने पकड़ा लगभग लाखो का अवैध पटाखा, एक हिरासत में

ए जावेद

वाराणसी। वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखों के खिलाफ चल रही जंग में एक बड़ी सफलता चेतगंज पुलिस को हाथ लगी जब कल देर रात एक मकान पर छापेमारी की कार्यवाही में पानदरीबा चौकी इंचार्ज ने तीन कुंटल अवैध पटाखा बरामद किया है। बताया जाता है कि इस अवैध पटाखों की कीमत लाखो में है।

प्राप्त हुवे समाचारों के अनुसार पानदरीबा चौकी इंचार्ज मिथलेश यादव को अवैध पटाखों के सम्बन्ध में पुष्ट सुचना मिली। मुखबिर की सुचना पर चौकी क्षेत्र के हबीबपुर स्थित एक मकान पर अपनी टीम के साथ छापेमारी की कार्यवाही कर एसआई मिथलेश यादव ने अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। बरामद माल की तौल लगभग तीन कुंतल बताई जा रही है। इस दरमियान महेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है। चेतगंज पुलिस की इस छापेमारी के बाद पटाखा कारोबार करने वालो अवैध विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts