आदिल अहमद
हरदोई. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि बिल के सम्बन्ध में कहा है कि ये बिल किसानो के हित में नही बल्कि उनके लिए एक डेथ वारेंट है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन काला कानून ले आए। भाजपा किसानों को ये नहीं बता पा रही कि कि इन कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है।
विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस और बसपा से गठबंधन की बात को सिरे से खारिज कर छोटे दलों के साथ गठबंधन की बात कही। कन्नौज के कुसुमखोर में एक शादी में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे अखिलेश यादव ने शनिवार शाम बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की।
एमएलसी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बैलेट से चुनाव हुआ तो सपा झांसी और बनारस मे जीती। भाजपा बेईमानी न कराती तो अन्य जगहों पर भी सपा प्रत्याशी जीतते। प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सुभाष पाल, सईद अहमद, अफसर अली, कप्तान सिंह यादव, अजबू यादव आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…