आदिल अहमद
कानपुर- शहर के बहुचर्चित संजीत यादव हत्याकांड को लेकर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते रहें हैं। बुधवार दोपहर 2:40 पर अखिलेश संजीत के परिवार वालों से मिलने के लिए पहुंचे। 15 मिनट रुकने के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए बिना ही लौट गए
अखिलेश से पहले एसपी साउथ दीपक भूकर दोपहर करीब 12:30 बजे संजीत के पिता चमन यादव से मिले, इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। अभी जांच खत्म नहीं हुई है, टीमें लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। इसके बाद एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह से जानकारी ली।
सपा के नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को सबसे पहले बर्रा में संजीत यादव के स्वजन से अपराह्न दो बजे मिलेंगे। समय से 40 मिनट से देरी जब सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जोरों से नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत संजीत के माता-पिता को आश्वस्त किया कि जब सपा की सरकार आएगी तो संजीत प्रकरण की पूरी सीबीआइ जांच कराई जाएगी। किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अखिलेश ने कहा कि वे संजीत को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
अखिलेश बोले, भाजपा सिर्फ पत्थर लगाकर लूटने में जुटी
नवीन मार्केट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य पर भाजपा पत्थर लगाकर श्रेय लूटने में जुटी है उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…