मो0 कुमेल
कानपुर. कानपुर में ग्वालटोली पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी के गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर छह बाइक बरामद की। गिरोह में एक बीटेक का छात्र भी है, जो गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरा करने को चोर बन गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गिरोह का राजफाश किया।
आठ वाहनों के पुर्जे भी मिले। सीओ ने बताया कि हर्ष एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। आयुष हाईस्कूल का छात्र है। ये सभी अय्याशी करने के लिए बाइक चोरी करने लगे। दोनों के संपर्क में कई युवतियां भी हैं। हर्ष के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। आरोपी बाइक चोरी कर चार से पांच हजार रुपये में कबाड़ी रामकुमार को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य नवाबगंज निवासी शकील फरार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…