Categories: Crime

बाइक की मामूली टक्कर में बाइक सवार एक पक्ष ने किया दुसरे पर जानलेवा हमला

अरविन्द यादव

(बलिया) दो बाइकों की हल्की टक्कर के बाद वाद-विवाद के दौरान एक बाइकर्स ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हमलावर भाग निकला। घायल युवकों से जानकारी कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव निवासी नवनीत सिंह (24), राेहित सिंह (27) व अभय सिंह एक ही बाइक से चौक से जूता खरीद कर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान मालगोदाम चौराहा के पास सामने से आ रही बाइक से हल्की टक्कर हो गई। इसको लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। उसी दौरान एक युवक ने दूसरे बाइक पर सवार तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें बाइक चला रहे रोहित सिंह व नवनीत सिंह के पीठ पर गंम्भीर चोटे आई। सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts