ए जावेद
जयपुर. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कलाई के जादूगर कहलाये जाने वाले मुहम्मद अज़हरुद्दीन आज बाल बाल बच गए है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सुरवाल थाना क्षेत्र के फुल मुहम्मद चौराहे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे बने एक होटल में जा घुसी। इस दरमियान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हुआ। कार सवार सभी लोग सुरक्षित है और बाल बाल बच गये है।
उन्होंने बताया कि कार पलटने के बाद सड़क किनारे एक होटल में घुस गई। उन्होंने बताया कि एक युवक कार की चपेट में आने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि अजहरुद्दीन सहित अन्य लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी अन्य वाहन से सवाई माधोपुर भेजा गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
अजहरूद्दीन इस वक्त हैदराबाद क्रिेकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। अपने क्रिकेट करियर में अजहर कलाई के जादूगर के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में 334 वनडे मैचों में 9378 रन बनाए तो वहीं वनडे में उनके नाम 7 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा अपने टेस्ट करियर में अजहर 99 टेस्ट मैच खेले हैं। अपने टेस्ट करियर में अजहर 45।03 की औसत से 6215 रन बनाए थे जिसमें उनके नाम 22 शतक और 21 अर्धशतक शामिल है। टेस्ट में 199 रन पर आउट होने वाले विश्व के कुल 12 खिलाडियों में अज़हरुद्दीन भी एक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…