रवि पाल
मथुरा। ताजमहल पर पति के साथ खिंचाई फोटो ने पूनम को उसके प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। 16 दिसम्बर की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट की झाडियों में एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव की हालत ऐसी थी कि पहचान संभव नहीं थी। सिर और चेहरे को इस तरह कुचल दिया गया था कि पहचान ही न हो सके। शव के पास पडे बैग से पुलिस को एक फोटो मिला था। फोटो में एक युवक और युवती ताजमहल के सामने खडे थे।
पूनम का अपने ही गांव के युवक संदीप के साथ शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी को भुला नहीं पाई। पति शिव कुमार के साथ ताजमहल घूमने के दौरान ही उसे रास्ते से हटाने की योजना पूनम ने अपने पति संदीप के साथ बना ली थी। शिव कुमार और पूनम के पीछे संदीप भी साये की तरह लगा रहा। राया कट पर जब दोनों उतरे तो शिव कुमार को पूनम और संदीप कट के नीचे झाडियों में ले गये और भारी पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना का खुलासा करते हुवे एसएसपी मथुरा डॉ० गौरव ग्रोवर ने कहा कि “इस केस में मृतक की पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी। मृतक के बैग से एक फोटो मिला था। फोटो ताजमहल पर खिंचाया गया था। इसी के आधार पर जाँच को आगे बढ़ाया गया। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…