आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के आवास पर हुई तोड़फोड़ के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर तोड़ फोड़ की जानकारी प्रकाश में आ रही है। इस दरमियाँन वहा लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री के कार्यालय ने रविवार को बीजेपी नेताओं पर तोड़फोड़ को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े हैं।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी आरोप लगाया कि BJP के नेता और कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के घर पर प्रापर्टी को नुकसान, सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। बीजेपी के कार्यकर्ता नगर निगम के बकाये के भुगतान को लेकर उनके घर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले बीजेपी नेताओं पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमले का आरोप लग चुका है। यह भी कहा गया कि पुलिस इस दौरान खामोश खड़ी रही।
इससे पहले रविवार सुबह “आप” विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा, विधायक आतिशी समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उन्हें गृह मंत्री अमित शाह के घर पर आप के प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी थी, जिसे दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया।
भाजपा का दावा है कि दिल्ली सरकार उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों का बकाया 13 हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है। वहीं आप का आरोप है कि भाजपाशासित नगर निगमों ने 2500 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। आप ने सवाल उठाया है कि भाजपा को प्रदर्शन की अनुमति दी गई है, लेकिन उनकी पार्टी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर विरोध करने की इजाजत नहीं मिली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…