हर्मेश भाटिया
रामपुर. किसान आन्दोलन में शामिल होने जा रहे आन्दोलनरत किसानो का एक समूह आज उत्तर प्रदेश के रामपुर में आक्रोशित हो गया। रामपुर में दिल्ली जाने से रोकने पर उग्र किसानों ने मंगलवार की शाम मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया। किसानों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी है। इस दरमियान एसएसपी प्रभाकर चौधरी के वाहन के ड्राईवर की सुझबुझ से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। उग्र हो चुकी भीड़ में घिरा ड्राईवर वाहन को लेकर उल्टा भागा और पुलिस सुरक्षा के घेरे में आया। इस दरमियान एसएसपी की गाडी पर तोड़फोड़ भी हुई।
इस दरमियान हो रही किसानों के साथ धक्का-मुक्की में मुरादाबाद के एसएसपी गिर गए, जिससे उनको हल्की खरोंच आई है। बाद में रामपुर से एसपी शगुन गौतम उनको अपनी कार में बैठाकर मूंढापांडे स्थित टोल प्लाजा पर ले गए। टोल प्लाजा पर किसानों को रोकने के लिए रामपुर और मुरादाबाद की पुलिस तैनात है।
आपको बता दें कि पुलिस ने किसानों को रामपुर के मिलक में हाईवे पर एक ढाबे के पास रोक लिया। काफी देर तक बातचीत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान कर दिया। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन वो आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस ने हाईवे पर रुट डायवर्ट कर दिया था। हाईवे पर एक तरफ से ट्रैफिक चल रहा था। इस दौरान मिलक से लेकर मुरादाबाद की सीमा तक पुलिस तैनात रही। जीरो प्वाइंट (मुरादाबाद की सीमा) पर भी पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान आगे बढ़ गए। बरेली की ओर किसानों के जत्था आने की सूचना पुलिस को सोमवार की रात ही मिल गई थी। हाईवे पर पुलिस पूरी रात मुस्तैद रही। एसपी शगुन गौतम ने भी देर रात हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…