आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर। मतदाता जागरूकता के लिए शासन प्रशासन लगातार वर्षो से प्रयास करता चला आ रहा है। साथ ही साथ सामाजिक संस्थाएं भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रयास करती आई हैं। हर चुनाव में नेताओं का ब्यान आता है कि अमुक बूथ अथवा मुहल्लों में वोट नही आये है। काट दिए गए है। इस प्रकार की बातो से बचने के लिए शासन और प्रशासन अपनी जी जान लगा कर वोटर लिस्ट सही करवाता रहता है। समय समय पर कैम्प लगाया जाता है। कैम्प की जानकारी भी दिया जाता है। मगर शायद कुछ नेता ऐसे भी है जिनको मतदाताओ की जागरूकता से कोई सरोकार नही है। उनको तो केवल अपने शान का प्रचार पसंद है।
अब जागरूकता फैलाने वाली होर्डिंग नीचे दब चुकी है और उसके ऊपर सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की तस्वीर वाली होर्डिंग लगी हुई है। मतदाता क्या करेगा आखिर जागरूक होकर। नेता जी की तस्वीर को देख कर आखिर जय करने वाला भी तो चाहिए तो मतदाता अगर जागरूक हो गया तो नेता जी की जय कौन कहेगा? मसला सोचनीय है। आप सोच सकते है और मन में तीन बार हां हां हां करके हंस भी सकते है। आखिर हंसी भी काम की चीज़ है। वैसे याद दिलाता चलू कि यही सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी थे जो इसी इलाके में मतदाता सूचि में जानबूझ कर नाम काटे जाने की बाते पिछले निकाय चुनावों में करते फिर रहे थे।
उस समय तो विधायक जी आग बगुला होकर कहते नज़र आ रहे थे कि सत्तारूढ़ भाजपा की दें है कि उनके इलाके के वोट काट दिए गए है। मगर शायद उनके पास इसका जवाब नही था कि मतदाता सूचि के वेरिफिकेशन के समय आखिर खुद को सामज सेवक और नेता कहने का दम्भ भरने वाले क्यों नही इस लिस्ट को सही करवाने की जानकारी आम जन मानस को देते है। तो साहेब नाम गायब नही किये। आपके कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत नही किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…