Categories: CrimeKanpur

कानपुर- 302 में वांछित अभियुक्त को चकेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदिल अहमद

कानपुर– अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर पुलिस का अथक प्रयास जारी है कानपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के क्रम में चकेरी पुलिस लगातार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है इसी क्रम में आज बुधवार को चेकरी पुलिस ने 302 सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है!

 

गिरफ्तारी के सम्बंध में चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अभियुक्तों की तलाश में चकेरी पुलिस मामूर थी कि तभी सूचना प्राप्त हुई कि थाना चकेरी से 302 सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहा अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में संजय नगर तिराहे पर खड़ा है सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० पंकज मिश्रा कांस्टेबल सतेन्द्र, कुशलेश, पूनम सिंह के साथ संजय नगर तिराहे पहुंचकर घेराबंदी करते हुए वांछित अभियुक्त बब्लू उर्फ सरवर निवासी संजय नगर को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts