Categories: CrimeKanpurUP

अनवरगंज पुलिस को मिली सफलता चरस तस्कर अल्तमश हुआ गिरफ्तार

आदिल अहमद

कानपुर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर पुलिस लगातार अथक प्रयास कर रही है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में अनवरगंज पुलिस ने रविवार को शातिर चरस तस्कर अल्तमश को गिरफ्तार किया है

कार्यवाहक थाना अध्यक्ष उ०नि० राज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि मैकूलाल चौराहे के पास एक युवक चरस बेच रहा है सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० मु० आरिफ कांस्टेबल अशोक कुमार के साथ अभियुक्त की घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास 110 ग्राम नाजयज़ चरस बरामद हुई है अभियुक्त अल्तमश पुत्र रियाज़ अहमद निवासी कुलीबाज़ार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts