ए जावेद
वाराणसी। अराजकता का माहोल पैदा करने के उद्देश्य से जब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम वाराणसी शहर में होना था उसी सुबह यानि 30 नवम्बर 2020 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत किसी अज्ञात अराजकतत्व के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की मैदागिन स्थित प्रतिमा पर कालिख लगा कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया था। सुबह होते ही इस मामले की जानकारी जंगल में आग की तरह शहर में फ़ैल गई और कांग्रेस नेताओं के अन्दर आक्रोश उमड़ आया। सिर्फ कांग्रेस नेता ही क्यों शहर के आम नागरिको ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना किया था।
आसपास के कैमरों की सहायता से सिर्फ चंद मिनटों में ही कोतवाली पुलिस ने अराजकता फैलाने के उद्देश्य से इस कृत्य को करने वाले युवक की पहचान कर डाली और बिना देर किये व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद भी महज़ 2 घंटो में ही मामले का निस्तारण करते हुवे शैलेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सियाराम का बेटा शैलेन्द्र यादव जो ढेलवरिया पानीटंकी के पास का रहने वाला है ने इस कृत्य को अंजाम केवल अराजकता फैलाने के उद्देश्य से दिया था। इस युवक की शिनाख्त करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पूछताछ हुई है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…