आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने का अथक प्रयास कर रही है। जिसके चलते अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चमनगंज पुलिस के हत्थे हिस्ट्री शीटर शातिर लुटेरा मोहसिन चढ़ गया जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम नाजायज़ चरस बरामद हुई है।
मोहसिन जेल से छूटने के बाद से लगातार अपराध में लिप्त था। प्रभारी निरीक्षक चमनगंज बलराम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर मोहसिन को कुंजबिहारी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम नाजायज़ चरस बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ शहर के अन्य थानों में आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा, उ०नि० फ़हीम खान, तनवीर अहमद, कांस्टेबल राशिद अली और आदर्श तथा सिद्धांत शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…