फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी= गन्ने का सीजन शुरू होते ही लगातार हो रहे हादसों और जाम की स्थिति को देखते हुए शासन के आदेश के चलते यूपी के सभी जिलों सहित लखीमपुर खीरी में भी जिलाधिकारी को सख्त आदेश दिया गया था कि सभी चीनी मिलों में ट्रैक्टर से दो और तीन ट्रालियां जोड़कर गन्ना लाने वालों का गन्ना न लिया जाये और यही नहीं ओवर लोड वाहनों पर भी अकुंश लगाने की बात कही गयी थी और ऐसा न करने वालों पर जुर्माना भी वसूलने का आदेश दिया गया था।
बता दें इस वक्त पलिया नगर में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते धड़ल्ले से नगर के मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर में गन्ने से भरी दो ट्रालियां और ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक दौड़ते दिखाई दे रहे है जिससे जाम की स्थिति तो बनती दिखाई दे रही है लेकिन दुर्घटनाओं का सिलसिला भी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहें हैं ।जिससे अभी तक ऐसे वाहन चालकों पर अकुंश लगता दिखाई नहीं दे रहा है ।वहीं गर बजाज चिनी मिल के जिम्मेदारों की बात करें तो उन पर भी जिलाधिकारी के आदेशो का कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है जिससे कहीं न कहीं शासन का उपहास उड़ता दिखाई दे रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…