Categories: National

प्रियंका गाँधी की हिरासत पर बोले राहुल गाँधी, कहा भारत में अब लोकतंत्र केवल कल्पनाओं में रह गया है

आदिल अहमद

नई दिल्ली: गुरुवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक निकाले जा रहे कांग्रेस नेताओं के मार्च को रोक दिया गया, वहीं प्रियंका गांधी को इस दौरान हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, राहुल बाद में कुछ नेताओं के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंच गए। उन्होंने राष्ट्रपति से विशेष संसद सत्र बुला कर कृषि कानूनों पर चल रहे आन्दोलन में हस्तक्षेप करने की अपील किया।

कृषि कानूनों पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मार्च निकालने और राष्ट्रपति से मुलाकात करने की कांग्रेस की कोशिशों के दौरान गुरुवार को प्रियंका गांधी सहित कई पार्टी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। राहुल गांधी ने इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ‘भारत में अब लोकतंत्र नहीं रह गया है, यह अब केवल कल्पनाओं में रह गया है।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts