ज़ीशान अली
जालौन. इसको दरिंदगी कहेगे या फिर परवरिश में कमी कहा जायेगा। महज़ खेलने पढने की उम्र में ही दो लडको को पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। शायद इसको दरिंदगी ही कहा जायेगा कि महज़ पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग सहित कुल तीन लोगो ने बलात्कार किया है।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी किसान ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उसकी पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव के दो लड़के 15 वर्षीय और दूसरा 12 वर्षीय आए और उसकी बेटी को बहला फुसला कर 15 साल वाला लड़का अपने घर ले गया।
जहां उनका 25 वर्षीय साथी युवक भी मौजूद था। वहां तीनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची जब उनके घर से बाहर निकली तो उसकी हालत देख ग्रामीणों को शक हुआ और फिर उन्होंने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने घटनास्थल घर वाले 15 वर्षीय लड़के को जूतों की माला पहनाकर पीटते हुए जुलूस निकाला। उधर, परिजन बच्ची को लेकर पहले सीएचसी और वहां से जिला अस्पताल उरई लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में बच्ची को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजन भले ही तीन के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं लेकिन शुरूआती जांच में दो नाबालिग आरोपियों के ही घटना में शामिल होने की बात लग रही है। आरोपी नाबालिग की पिटाई की पुलिस को जानकारी नहीं है। फिलहाल रात के समय बच्ची को जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…