मो0 कुमेल
कानपुर, शायद इसको संस्कारों का ही फेर कहेगे या फिर कलयुग कह सकते है कि एक मात्र 13 साल का किशोर दुष्कर्म जैसा जघन्य पाप करता है. वह भी मात्र 9 साल की मासूम बच्ची के साथ. मामला महोबा जिले के खन्ना कस्बा क्षेत्र का है. जहा 13 साल का लड़का पड़ोस की नौ वर्षीय बच्ची को बहाने से एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसको वही छोड़ कर भाग गया। पीड़ित बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई।
शाम करीब चार बजे मजदूर का बेटा साथ खेलने के बहाने अपने साथ पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने व उसकी हालत देख कर आरोपी वहां से भाग गया। शाम को परिजन पीड़ित लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह, चित्रकूट भेजा है। फिलहाल पीड़ित लड़की का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा है। साथ ही, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह, चित्रकूट भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…