तब्जील हुसैन
कौशाम्बी. यूपी के कौशांबी में कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज बाजार चौराहा पर तड़के लगभग 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक खड़ी स्कॉर्पियो के ऊपर बालू लदी अनियंत्रित ट्रक पलट गई। स्कॉर्पियो में चालक समेत 10 लोग सवार थे। रास्ता भटकने के कारण दो लड़कियां स्कोर्पियो से बाहर उतर कर फोन पर बात कर रही थी। जिससे वह दोनों बच गई। दर्दनाक हादसे में 6 महिलाएं, एक बच्चा व ड्राइवर की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही डीएम-एसपी समेत जिले के आला अधिकारी व कई थाना क्षेत्र की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी आठ लोगों की मौतों की पुष्टि किया है।
ट्रक पलटने से स्कार्पियो सवार सभी लोग उसी के अंदर दब गए। जैसे तैसे दो लड़कियां बच गई और फोन के जरिए गेस्ट हाउस में मौजूद परिजनों को सूचित किया। हादसे की जानकारी होने के बाद शादी समारोह वाले घर कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका ढांढस बंधाया। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में फंसे एक महिला व एक बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे महिला व बच्चे की मौत हो गई। बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के ऊपर ट्रक पलटने की सूचना पर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर समेत जिले के कई थाना की पुलिस व सिराथू तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा।
मृतकों में दूल्हे की चाची, एक चचेरी बहन, मामी, दो ममेरी बहन व रिश्ते के अन्य महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के मुताबिक मृतकों में सिराथू तहसील में तैनात एक लेखपाल की पत्नी और बेटी भी शामिल है। जिला अधिकारी के मुताबिक एक महिला व एक बच्चे की जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई है। जबकि छह लोगों के शव स्कॉर्पियो को काटकर बाहर निकाले गए हैं। डीएम का कहना है कि मृतक परिवार के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी आठ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
तारिक़ आज़मी डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक साक्षात्कार अचानक सुर्खियों में…
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…