फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के भारत नेपाल सीमा पर एक बार फिर मानव तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है जिसे सीमा पर तैनात एसएसबी ने मानव तस्कर को गिरफ्तार कर युवक सहित युवती को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.
वही जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एसएसबी 49 वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल से भारत आ रहे संदिग्ध जोड़े को रोका। पूछताछ व छानबीन करने पर पता चला कि उनमें से युवक मानव तस्कर है जो कि नेपाल के जिला धादीग ग्राम तसनपुर थाना चैनखोला वार्ड न॰05 की रहने वाली 20 वर्षीय युवती सयिना खड़का पुत्री टुल्लू बाबू खड़का को काम दिलाने के बहाने नेपाल से बहला फुसला कर अपने साथ भारत की राजधानी दिल्ली लेकर आ रहा था। वही पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सुनील बोहरा उम्र 21 वर्ष पुत्र धन बहादुर बोहरा ग्राम भाना वार्ड नंबर 3 गांव पालिका पालिका ठाकुरी थाना चैनपुर जिला भजात्र नेपाल बताया है जिसके बाद दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के खजुरिया चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…