ए जावेद
वाराणसी। वो दोनों बहाने थी। दोनों पढ़ी लिखी और समझदार थी। समझदारी भी इतनी थी कि उसका उपयोग उन्होंने अच्छे नहीं बल्कि बुरे कामो के लिए किया और वाराणसी शहर की पुलिस के लिए सरदर्द बन गई। वो दोनों वाराणसी के सुंदरपुर में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी थी। इन दो सगी बहनो ने शहर में वो उच्चकागिरी किया कि वाराणसी पुलिस के लिए सरदर्द बन गई। आखिर आज वाराणसी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर यह बड़ा खुलासा शुक्रवार को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने किया। दोनों की शिनाख्त बिहार के मोतिहारी जिले के चपता परतापुर की खुशबू उर्फ पूजा और सौम्या राज उर्फ कीर्ति के तौर पर हुई है।
तलाश शुरू की गई तो पता चला कि वह पांडेयपुर क्षेत्र में राय साहब का बगीचा नाम से चर्चित जमीन के समीप एक ऑटो के पास मौजूद हैं। सूचना मिली तो लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और टीम के साथ घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्त में ले लिया। उनके पास से 87 हजार 500 रुपये, नौ मोबाइल, 10 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, 10 कलाई घड़ी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि वह ज्यादातर ऑटो जैसे सवारी वाहनों में कैंट स्टेशन से सवार होकर और बाजार में भी महिलाओं को बातों में उलझा कर उनका पर्स लेकर भाग जाती थीं। वह कामकाज के सिलसिले में बनारस आईं थीं। उचक्कागीरी में उन्हें इतनी कमाई होने लगी कि फिर उन्होंने इसे ही अपनी आमदनी का जरिया बना लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…