तारिक खान
लखनऊ। आज नववर्ष के पहले दिन ही सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इस अवसर पर सपा कार्यालय पर मेले जैसा माहोल बना हुआ था। बैठक में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी पहुचे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह का पैर छूकर उनके आशीर्वाद लिए। वही मुलायम सिंह ने 2022 में सपा सरकार बनवाने का अह्वाहन कार्यकर्ताओं से किया।
इससे पूर्व मुख्यालय में बैंड पार्टी ने देशभक्ति गीतों से माहौल में जोश भरा तो सपेरा समाज ने बीन से ध्वनि लहरियां सुनाईं। पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, विधायक, डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ताओं ने अखिलेश को शुभकामनाएं देकर 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा दिया। अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के पंडित हरिप्रसाद मिश्र, राजपुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया और रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व वीसी प्रो। बी पांडेय, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…