जीशान अली
बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस की मुठभेड़ो के बावजूद भी अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है। अपराधी पुलिस को भी अब निशाना बनाने लगे है। इसका जीता जागता उदहारण बांदा जनपद में देखने को मिला जब झगड़े की सूचना पर शनिवार शाम को पहुंची यूपी-112 पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों और परिजनों के साथ हमला कर दिया था। इस दरमियान आरोपी हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। हमले में तीन पुलिस कर्मियों को चोटें आईं थी। पुलिस ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई थी। अब बांदा पुलिस ने अपनी लाज बचाने के लिए हिस्ट्रीशीटर के भाई और बहन को आज हिरासत में लिया है। इस घटना के चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी सात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
हमले के दौरान पुलिस कर्मी अपनी बाइकें छोड़कर भाग निकले। चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने स्थानीय थाना तिंदवारी थाने में सूचना दी। सीओ अजय सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन, एसएसआई नौशाद खां, कुरसेजा चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह पहुंचे, लेकिन हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। पुलिस ने उसकी बहन सविता और भाई अजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बेंदा चौकी प्रभारी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर मकरध्वज सिंह समेत उसके पिता, बहन, तीन भाई व चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मकरध्वज सिंह पर थाने में 19 आपराधिक केस दर्ज हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…