तारिक़ आज़मी
वाराणसी। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में स्थित रेशम कटरा क्षेत्र में दो दिनों पूर्व एक युवक द्वारा कथित रूप से पिस्टल लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर चौक पुलिस के संज्ञान में मामला आया क्योकि कोई शिकायतकर्ता प्रकरण में सामने नहीं आया था। वायरल वीडियो से जानकारी प्राप्त कर पुलिस ने मामले में छानबीन करना शुरू कर दिया और प्रकरण में कथित पिस्टल लहराने वाले युवक की खोजबीन शुरू कर दिया।
हुवा कुछ इस तरह था कि दिनांक 07/01/2020 को थाना चौक अन्तर्गत रेशम कटरा में समय 17:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति जा रहा था। वीडियो फुटेज देखकर जो जानकारी निकल कर सामने आई उसके अनुसार कंधे से उसका धक्का सनी सिंह नाम से एक व्यापारी से लग गया। इस धक्के के बाद दोनों में कहा सुनी होने लगी। इस हम “हम तोहके देख लेब, तू का देखबे हम तोहके देख लेब।” जैसे डायलाग डिलीवरी के साथ दोनों के बीच विवाद हुआ। इतने में दुसरे युवक ने अपने हाथ में लिया हुआ थैला चबूतरे पर रखकर अपनी कमर से कथित पिस्टल को निकल कर लहराया तो सनी सिंह नाम का व्यवसाई उसको देख कर तेज़ी से भाग निकला।
इस मामले में चौक पुलिस ने आज दिनांक 10/01/2021 को द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त युवक जिसने कथित पिस्टल ताना था को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभियुक्त घनश्याम सोनी पुत्र रमेश चन्द्र वर्मा निवासी 41 गाँधी नगर सादात, जनपद गाजीपुर व हाल पता सी-19/120/1/के कमलानगर थाना सिगरा, जनपद वाराणसी है। अभियुक्त को करीब 14:05 बजे रेशम कटरा से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से सिल्वर कलर की ट्वाय पिस्टल लाईटर बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना चौक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 स्वतन्त्र सिंह, उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, का0 रोहित साहू व का0 विजय सरोज थाना चौक, सम्मिलित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…