आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर स्थिति अस्थिर हो गई है। ट्रैक्टर रैली को लेकर सेंट्रल दिल्ली में घुस चुके किसान लाल किले तक पहुंच गए और यहां पर कुछ प्रदर्शनकारियों को दूसरा झंडा फहराते हुए देखा गया। प्रदर्शन कर रहे हजारों ट्रैक्टर लाल किले पर पहुंचे हैं। यहां बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे। लाल किले पर झंडा फहराने के बाद किसान अब लाल किले से वापस जा रहे हैं।
बता दें कि जानकारी है कि किसानों ने यहां पर किले के आगे ही सीढ़ियों के पास एक छोटे पोल पर सिखों का झंडा फहराया है। जानकारी है कि यह वही झंडा है, जिसे गुरुद्वारों पर फहराने के बाद निशान साहेब बोला जाता है। किसानों ने यहां पर लाल किले के तिरंगे से कोई छेड़छाड़ नहीं की है, बल्कि आगे ही एक दूसरे खंभे पर यह झंडा फहराया है।
ANI कई ओर से साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत से प्रदर्शनकारी लाल किले के सामने इकट्ठा हुए हैं और सामने बने हुए एक पोल पर एक शख्स चढ़कर झंडा फहरा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…