Categories: Crime

गाजीपुर – दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त चढ़ा कोतवाली मुहम्मदाबाद  के हत्थे

शाहनवाज़ अहमद

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे पुलिस के अभियान को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब दहेज़ हत्या में वांछित अभियुक्त को कोतवाली मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार दिनांक 21-04-2020 को थाना हाजा पंजीकृत मु0अ0सं0 160/20 धारा 498ए,304बी आईपीसी व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुरजीत उर्फ मखन  और अजय यादव उर्फ डम्पी पुत्र गण पृथ्वी पाल सिंह निवासी नेवादा थाना भूता जनपद बरेली को मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, वरिष्ठ उ0नि0 राजीव कुमार त्रिपाठी, का0 प्रशान्त कुमार, अध्ययन गांधी और चन्दन पासवान उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts