आदिल अहमद
कानपुर पुलिस इन दिनों अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही जिसके चलते डीआईजी/ एस एस पी कानपुर नगर द्वारा अपराध व अपराधियों के धरपकड़ अभियान भी चलाया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को कर्नलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है कर्नलगंज पुलिस ने सूरज शर्मा को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 3 किलो 43 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद हुआ है
प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज देवेन्द्र विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि उ०नि० इसरार अहमद, राम सरन मौर्य कांस्टेबल हर गोविंद, रोहित कुमार, ओम प्रकाश यादव के साथ गश्त कर रहे थे तभी के बी एन एस डी इंटर कालेज के पास अभियुक्त दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा शक होने पर तेज़ तर्रार उ०नि० इसरार अहमद ने दौड़ाकर अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया
जिसके पास से 3 किलो 43 ग्राम नाजायज़ गांजा बरामद हुआ है अभियुक्त सूरज शर्मा पुत्र जय नाथ शर्मा निवासी रतनपुर कालोनी थाना पनकी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…