आदिल अहमद
कानपुर चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में चकेरी पुलिस को लगातार एक से बढ़कर एक बड़ी सफलताएं हाथ लग रही हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कानपुर पुलिस लगातार अथक प्रयास कर रही है जिसके चलते डीआईजी/एस एस पी कानपुर नगर द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी चलाया जा रहा है इसी क्रम में चकेरी पुलिस ताबड़तोड़ बैटिंग करके अपराधियों के छक्के छुड़ा रही रही। बताते चले कानपुर पुलिस के धरपकड़ अभियान के क्रम में चकेरी पुलिस को आज मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है चकेरी पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर शातिर डकैत को संजीव उर्फ संजू यादव को चरस के साथ गिरफ्तार किया है
चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार दोपहर में वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस मामूर थी गश्त करते हुए शताब्दी नगर मोड़ के पास पहुंचे तभी सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कार से नाजायज़ चरस लेकर श्याम नगर बाई पास की ओर से छप्पनभोग के पास बेचने जा रहा है सूचना पर विश्वास करते हुए उ०नि० पवन कुमार, प्रेम पाल कांस्टेबल- विनोद प्रताप, आदर्श सिंह, अवधेश सिंह, प्रबल के साथ अभियुक्त की पहचान करते हुए डबल अंधा मोड़ श्याम नगर के पास घेराबंदी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
जिसके पास से 3 किलो 250 ग्राम नाजायज़ चरस बरामद हुई है अभियुक्त अंतर्राष्ट्रीय वाहन चोर और शातिर डकैत है अभियुक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास लूट डकैती जैसी गम्भीर धाराओं में जनपद व गैर जनपद में दर्जनों मुकदमे दर्ज है अभियुक्त संजीव उर्फ संजू यादव पुत्र शिवराम यादव निवासी कल्यानपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुदकमा दर्ज करते हुए अग्रिक विधिक कार्यवाही की जा रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…