demo pic
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से मवेशियों को बांधने वाली घारी में लगी आग से हड़कंप मच गया, जिसमें घारी में बंधे कई मवेशियों सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया, वही आग लगने जानकारी मिलने पर मवेशियों को बचाने गए परिजन भी आग से झुलस गए जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। वही ग्रामीणों द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णा नगर क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगर मैं बीती शाम लगभग 8:30 बजे के आसपास अज्ञात कारणों के चलते गांव के ही अलीशेर पुत्र हबीब के घर में बनी घारी में आग लग गई, वही उस वक्त पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था कि तभी अलीशेर का पुत्र फराज वॉशरूम के लिए कमरे से बाहर आया, वही आग देखकर वो चीख-पुकार मचाने लगा चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और आग देखकर वहां हड़कंप मच गया आनन-फानन में घारी के अंदर बधे मवेशियों को बचाया जाने लगा लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था
वही आग लगने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आग से घारी में बंधी एक भैंस एक बकरी और 4 बकरो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, वही बताया जा रहा है कि भैंस 4 माह से गर्भ में थी, वही मवेशियों को बचाने के चक्कर में घर के सदस्य भी आग से झुलस गए जिनका प्राथमिक उपचार किया गया वहीं आग से मवेशियों सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया, यही नहीं दो आने बकरी भी आग से बुरी तरह झुलस गई लेकिन वह रस्सी तोड़कर वहां से भाग निकली थी जिससे उनकी जान बच गई, आग से लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है । वही आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने सर्वे कर सहायता दिलवाने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…