तारिक खान
प्रयागराज। जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के सिरहरि गांव में 55 वर्षीय किसान इंद्रदेव मिश्रा की हत्या के मामले में खीरी पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लाठी बरामद की गई है। दो अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है। पुलिस की टीम बाकी दोअभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगी है। कई जगह छापेमारी की जा रही है।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि 17 जनवरी को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तभी कुछ लोगों ने इंद्रदेव पर कुल्हाड़ी, कटवासा और लाठी से घाक हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में इंद्रदेव के बेटे नितेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम किया गया था। वारदात के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर खीरी संतोष सिंह और दारोगा मसीद खान की टीम को लगाया गया था।
बुधवार दोपहर पुलिस को पता चला कि इस घटना के तीन अभियुक्त गड़री गांव में गौशाला के पास मौजूद हैं। तब पुलिस ने वहां दबिश देकर मोजरा पटेहरा निवासी चांदा बोड़वर, हरेंद्र सिंह और शिवकली उर्फ ऊषा पत्नी मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। एसपी यमुनापार का यह भी कहना है कि दो नामजद अभियुक्त अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…