महताब आलम
वाराणसी। एडीएम सिटी और एसडीएम सदर के साथ आदमपुर और जैतपुरा पुलिस आज सुबह गोलगड्डा पहुची। साथ में कई लोडर थे। पहले तो इतनी फ़ोर्स और अधिकारियो को देखकर अवैध अतिक्रमण के तौर पर सड़क किनारे रह रहे लोगो में खलबली मच गई कि उनका ये आशियाना भी इस कड़क सर्द रातो में छीन जायेगा। मगर जब अधिकारियो ने उनको हकीकत बताया तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई।
शायद ये इतिहास में पहली बार है कि किसी अतिक्रमण को हटाने के लिए उसको दूसरी जगह पक्के मकानों में उनके खुद के आवास तक शिफ्ट किया जा रहा है। वरना अमूमन यही होता था कि नगर निगम की गाड़ियां आती थी। बुलडोज़र गरजते थे। आंसुओ के सैलाब में मानवता सिसकती थी और अतिक्रमण मुक्त स्थान हो जाता था। भले ही चंद रोज़ हमको वह स्थान साफ़ और चौड़ा दिखाई दे मगर उन साफ़ सफाई और चौड़ीकरण के दरमियान सिसकती इंसानियत और आंसुओ का एक सैलाब भी रहता है। जो शायद हमारी रोज़मर्रा की तेज़रफ़्तार ज़िन्दगी के रफ़्तार की धुंध में कही खो जाती है।
मगर पहली बार वाराणसी के इतिहास में ऐसा हुआ है कि खानाबदोशो की जैसी ज़िन्दगी गुजारने वाले इन अतिक्रमणकारियों को इंसानियत के नज़र से देखते हुवे उनके रहने का पहले इंतज़ाम पुख्ता किया गया है और उसके बाद फिर उनके द्वारा किये गए अतिक्रमण को खाली करवाया जा रहा है। आम जनता प्रशासन के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा करती दिखाई दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…