ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने एक बार फिर सिंघम स्टाइल में अपराध कारित होने के महज़ चंद घंटो में ही अपराध कारित करने वालो को हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। यही नहीं चोरी के इस अपराध का खुलासा करने के साथ चोरी गई टोटो और उसको चुराने वाले चार चोरो को भी गिरफ्तार कर लिया है।
घटना होने के बाद जैसे ही पीड़ित को घटना की जानकारी मिली उसने पुलिस को मामले की जानकारी दिया। भेलूपुर थाने में तुरंत इसका मुकदमा दर्ज कर विवेचना दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज और रियल सिंघम नाम से मशहूर प्रकाश सिंह को मिली। एसआई प्रकाश सिंह ने अपनी टीम के साथ इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य इकठ्ठा करना शुरू कर डाला और पूरी रात लगा कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले। हर एक रास्ते को देखा गया और भागने के पुरे रूट की जानकारी इकठ्ठा कर लिया गया। इस दरमियान कुल चार चोर चिन्हित हुवे।
इसके बाद मामला था गिरफ़्तारी के साथ साथ चोरी गई टोटो को सही सलामत बरामद करने का। प्रकाश सिंह ने अपने मुखबिर नेटवर्क को काम पर लगाया और खुद फालोअप लेने लगे। इसी दरमियान दोपहर का सूरज चढ़ चूका था और सर्द मौसम में राहत भरी धुप में जब सभी धुप का आनंद ले रहे थे तभी दोपहर 1 बजे के लगभग एसआई प्रकाश सिंह को मुखबिर से सुचना मिली कि चोरी गई टोटो के साथ सभी चिन्हित युवक रामचंद्र शुक्ल चौराहे के पास कही जाने के लिए खड़े है। सुचना पर विश्वास करके प्रकाश सिंह ने अपनी टीम सौरभ कुमार, विनीत सिंह आदि के साथ मौके पर पहुच कर चारो अभियुक्तों को चोरी की टोटो के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पकडे गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम समीर मुखर्जी पुत्र स्व0 सुब्रत मुखर्जी निवासी एन. 115/47 आदर्श नगर मण्डुवाडीह वाराणसी, विशाल गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी एफ.सी.आई. डिहवा मण्डुवाडीह वाराणसी, नादीर खान पुत्र अजीम खान निवासी एस. 17/184 नदेसर वाराणसी व मनोज पाल पुत्र स्व0 मनु पाल निवासी एस. 17/251 नदेसर वाराणसी बताया। पुलिस ने चारो को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…