शाहीन अंसारी
वाराणसी। सामाजिक संस्था ‘आशा ट्रस्ट’ के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को हवेलिया चौराहा आशापुर एवं गुरुधाम चौराहा भेलूपुर में जनचेतना शिविर लगा कर निर्माण मजदूरों और कामगारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में पर्चे और पोस्टर के माध्यम से जानकारी दी गयी कि असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिको को कई प्रकार से लाभान्वित करने और उनको सामाजिक सुरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा 40 विभिन्न प्रकार के कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके लिए श्रम विभाग में पंजीकरण कराना होगा।
शिविर में प्रमुख रूप से दीन दयाल सिंह, अजय पटेल, राम बचन भारद्वाज, सुष्मिता, विनय सिंह, रसेश चान्द्रयण , वैभव आदि की प्रमुख भूमिका रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…