ए जावेद
वाराणसी। जनपद में सीबीआई ने अपना डेरा डाला हुआ है। सीबीआई अपनी तफ्तीश शुरू कर चुकी है कि आखरी कुख्यात शुभम केशरी और महमूरगंज के निवासी रवि पाण्डेय की हत्या में कौन सी कड़ी पुलिस तफ्तीश में छुट गई है। साथ साथ सीबीआई को मिर्ज़ापुर जनपद में मिली इन लाशो के मौत का असली राज़ भी जानना है। इस तहकीकात के क्रम में सोमवार को रवि के पिता और बहन से सीबीआई ने घटना के संबंध में छह घंटे तक पूछताछ किया। पूछताछ का यह सिलसिला आज मंगलवार को भी जारी है। इस दौरान सीबीआई की ओर से पीड़ित परिजनों को यह विश्वास भी दिलाया गया है कि उन्हें हर हाल में इंसाफ मिलेगा।
जांच के क्रम में सीबीआई की टीम रविवार को ही शहर में आ गई थी। सीबीआई की टीम ने रवि के परिजनों से उसके गायब होने से लेकर उसके शव बरामद होने तक के घटनाक्रम के बारे में बिंदुवार पूछा। इस बीच शुभम का भाई शिवम भी पहुंचा था। रवि के परिजनों को सीबीआई ने मंगलवार को भी बुलाया है। रवि की बहन और उसके पिता ने बताया कि सीबीआई की जांच पर हमें पूरा भरोसा है और पूरा विश्वास है कि हमारे साथ न्याय होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…