तारिक खान
भोपाल. कुछ सियासी नेताओं की हरकतों से पूरी सियासत ही कभी कभी शर्मसार हो जाती है। ऐसा ही कुछ मामला मध्यप्रदेश के शहडोल में सामने आया है जहा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष समेत चार युवकों पर गैंगरेप का केस दर्ज हुआ है। पीडिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसको अगवाकर फार्म हाउस ले गए। जहां नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद दो दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। मामला शहडोल जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र का है। प्रकरण में केस दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष को पार्टी से निकाल दिया गया है।
मिले समाचारों के अनुसार पीडिता ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर टहल रही थी। तभी कार से कुछ लोग उतरे और मुंह दबा कर मुझे जबरन कार में बैठा लिया। कार से करीब मुझे आठ किलोमीटर दूर गडाघाट स्थित एक फार्म हाउस ले गए यहां मुझे नशे का इंजेक्शन दिया और शराब पिलाई। फिर चार लोगों ने दुष्कृत्य किया। 20 फरवरी को हालत बिगड़ने पर चारों मुझे बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर चले गए। मेरी आवाज सुन घरवाले मुझे अंदर ले गए।
पुलिस ने इस मामले में भाजपा जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, मुन्ना सिंह और मोनू महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी पीड़िता की पहचान के हैं। वहीं मामले पर संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जैतपुर मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को पार्टी से बाहर कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि भाजपा में ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। इसलिए जैतपुर मंडल अध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
वही गैंगरेप में भाजपा नेता के नाम आने के बाद से सियासत भी गर्म हो गई है। सियासी बयानबाजियो का दौर भी शुरू हो गया है। इस क्रम में कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि गिरफ्तारी किसी भाजपा कार्यालय से हो तो कोई अचंभा नहीं होना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…