विद्यभूषण मिश्र
बलिया. बलिया जिले के बिल्थरारोड तहसील के अन्तर्गत ग्राम सेमरी की मूल निवासी हर्षिता तिवारी ने UPSSC की परीक्षा मे प्रथम प्रयास में ही 20वां स्थान प्राप्त कर एसडीएम (SDM) पद प्राप्त किया है। ज्ञातव्य हो कि हर्षिता अपने माता-पिता डॉ (श्रीमती) साधना तिवारी, ई0 ईश्वरचंद तिवारी की सबसे बड़ी संतान हैं। ईश्वरचंद तिवारी सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इन्जीनियर पद से अवकाश प्राप्त एवं माता साधना तिवारी हिन्दी विषय में डाक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की हैं।
चयन का श्रेय हर्षिता नें अपनें माता- पिता एवं गुरूजनों को दिया हैं। साथ ही बताया कि शिक्षा से बड़ा कोई दूसरा अस्त्र नहीं है। हर्षिता शुरू से ही पढ़ाई को बहुत अधिक महत्व देती थी तथा हमेशा अध्यन में संलग्न रहना उसका स्वभाव बन चुका था। हर्षिता नें सेमरी गांव के साथ-साथ भीमपुरा थाना क्षेत्र, बिल्थरारोड एवं बलिया जनपद का मान बढाया है। गांव, क्षेत्र में चहुंओर खुशी का माहौल है। लोगो की हार्दिक इच्छा है कि हर्षिता जल्द से जल्द गांव में आये और सम्मान समारोह आयोजित किया जाय। सेमरी गांव के लोग इस मातृ शक्ति की सफलता पर अत्यधिक खुश है। गांव के काजू मिश्र ने कहा कि नारी शशक्तिकरण का इससे उपयुक्त उदाहरण अन्य नही हो सकता। हर्षिता की सफलता पर राजन मिश्र, बबलू तिवारी, सोनू मिश्र, बिट्टू मिश्र, जुगनू मिश्र, प्रेम चन्द्र मौर्य, सन्तोष लाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…