मो0 सलीम
वाराणसी : वाराणसी पुलिस कप्तान अमित पाठक ने सख्त कदम उठाते हुवे सारनाथ थाना प्रभारी इन्दुभूषण यादव और पुराना पुल चौकी इंचार्ज संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताते चले कि कल मासूम की लाश मिलने के बाद मौके पर पहुचे पुलिस कप्तान ने दोनों को जमकर फटकार लगाया था।
इस फिरौती की सुचना के बाद स्थानीय पुलिस कुछ तो हरकत में आई थी। मगर बच्चे की सही सलामत बरामदगी के लिए कोई ख़ास गंभीर प्रयास नही किया गया था। साथ ही साथ घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत नही करवाया गया था। कल सोमवार की दोपहर में मासूम बच्चे के घर के पास एक फूलो के खेत में मासूम विशाल की लाश मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया था।
इस घटना के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी। पुलिस के सामने ही क्षेत्रीय नागरिको और परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाये थे। घटना स्थल पर पहचे पुलिस अधीक्षक/उप महानिरीक्षक अमित पाठक ने भी सारनाथ थाना प्रभारी और स्थानीय पुरानापुल चौकी इंचार्ज को इस लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाईं थी।
अंततः कल देर रात अपहरण व फिरौती मांगने जैसी घटना मे प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत होने के पश्चात् भी बालक की तलाश हेतु कोई ठोस प्रयास न करने, प्रकरण से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत न कराने तथा पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने आदि के आरोप में पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी अमित पाठक ने निरीक्षक इन्द्रभूषण यादव, व उ0नि0 संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…